Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़, कटनी-मुड़वारा तथा बहोरीबंद के स्लीमनाबाद में कल होगा Sardar@150 यूनिटी मार्च

Screenshot 20251117 134413 Chrome

विजयराघवगढ़, कटनी-मुड़वारा तथा बहोरीबंद के स्लीमनाबाद में कल होगा Sardar@150 यूनिटी मार्

कटनी। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में Sardar@150 Unity March का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ पदयात्राएँ निकाली जा रही हैं। ”केंद्र सरकार एवं MY Bharat के तत्वावधान में खजुराहो लोकसभा की तीनों विधानसभाओं में कल 18 नवंबर को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी की अगुवाई में sardar@150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विधायकगण श्री संजय सत्येंद्र पाठक, श्री संदीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडेय, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक सहित सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टण्डन से प्राप्त जानकारी अनुसार सर्वप्रथम विजयराघवगढ़ विधानसभा में पदयात्रा निकाली जायेगी जो प्रातः 10:30 बजे विगढ़ पीएचई पानी की टंकी से प्रारंभ होकर मेन रोड, आजाद चौक होते हुए विजयराघवगढ़ विधायक कार्यालय में मंचीय कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी। इसी तरह मुड़वारा विधानसभा की पदयात्रा दोपहर 1:00 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी जो स्टेशन रोड, सुभाष चौक, रुई बाजार, खेर माता मंदिर होते हुए अग्रसेन उद्यान घंटाघर में मंचीय कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी। इसके उपरांत विधायक श्री संदीप जायसवाल के द्वारा दोपहर 3 बजे से जिला चिकित्सालय में मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद श्री विष्णुदत्त जी शर्मा सम्मलित होंगे।

3.30 बजे बहोरीबंद का यूनिटी मार्च हरदुआ थाने के सामने एकत्रीकरण होगा। यहां से पदयात्रा स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय से संदीपन शासकीय विद्यालय तक होगी। उपरांत 4.15 मंचीय कार्यक्रम, 4.30जनता से संवाद तथा 5.00स्लीमनाबाद से प्रस्थान होगा।

 

Exit mobile version