विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान का सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्न

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान का सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सम्पन्
कटनी-विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा जिला केंद्र नई बस्ती कटनी में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सूरी महापौर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमा निगम स्त्री रोग विशेषज्ञ विशिष्ट अतिथि अनु शशांक श्रीवास्तव जिला संयोजिका एवं मुख्य वक्ता के रूप में हीरामणि बरसैंया कुटुंब प्रबोधन सुश्री अंकिता तिवारी भारत विकास में महिलाओं की भूमिका मंच में उपस्थिति रही l
कार्यक्रम का संचालन नितिन नायक द्वारा किया गया ,कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला सहसंयोजिका कुमुद रानी दुबे प्रधानाचार्य द्वारा रखी गई मात् शक्तियों का गीत/ वाद्य यंत्रों के साथ श्यामली बनर्जी एवं शुभी, शुभांशी तिवारी द्वारा हुआ इस कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाएं समाज से उपस्थित रही प्रारंभिक आशीर्वचन डॉo उमा निगम द्वारा किया गया सभी उपस्थिति मातृ शक्तियों का आभार ज्ञापन विद्यालय संयोजिका शक्ति तिवारी द्वारा किया गया l अंततः समाज विकास एवं महिलाओं की भूमिका को अग्रणी रूप में रखने हेतु प्रीति सूरी महापौर द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का अखिल भारतीय विद्या भारती द्वारा आयोजित संकल्प करवाया गया l कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l कार्यक्रम के मध्य विभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्राचार्य जी एवं विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार का कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान हुआ








