संदीप जैन जबलपुर तथा वीरेंद्र गोयल सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विकास प्राधिकरणों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए दो नए अध्यक्षों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है, वहीं संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से 1 मई 2026 को जारी किए गए। दोनों नियुक्तियां आदेश जारी होने की तिथि से प्रभावशील मानी जाएंगी और अगले आदेश तक लागू रहेंगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी इन आदेशों पर कहा गया कि  राज्य सरकार के इस फैसले को शहरी विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे दोनों क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version