नेशनल लेवल कराते चैंपियनशिप में सायना के खिलाड़ियों ने जीते तीन गोल्ड मेडल,कटनी जिले को मिली ओवरऑल चैंपियनशिप की द्वितीय ट्रॉफी, खिलाड़ियों का विद्यालय में हुआ सम्मा
कटनी। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित नेशनल लेवल कराते चैंपियनशिप में सायना इंटरनेशनल स्कूल, कटनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया कराते फेडरेशन एवं मध्यप्रदेश कराते संघ के बैनर तले आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सायना इंटरनेशनल स्कूल के सर्वज्ञ जैन, सैफ अली और अभिजय गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं तेजस्व प्रताप ने रजत पदक हासिल किया, जबकि सलमान अली और राघवेंद्र तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के चलते कटनी जिले को ओवरऑल चैंपियनशिप की द्वितीय ट्रॉफी प्राप्त हुई। सभी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक प्रताप निषाद के मार्गदर्शन में यह सफलता अर्जित की।
विद्यालय की प्रार्थना सभा में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके नियमित अभ्यास, अदम्य साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए साहस, फुर्ती और आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कराते कोच प्रताप निषाद सहित सभी खिलाड़ियों की सराहना की।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर विद्यालय की सचिव एवं पूर्व महापौर निर्मला सत्येंद्र पाठक, विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री संजय सत्येंद्र पाठक, मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा, शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

