Saina Nehwal Divorce: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का पति पारुपल्ली कश्यप तलाक:

14 07 2025 saina nehwal divorce

Saina Nehwal Divorce स्टार प्लेयर और राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया है।

साइना ने रविवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ” जिंदगी कभी-कभी हमें अलग दिशा में लेकर जाती है। काफी सोचने और विचार करने के बाद पारुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का निर्णय लिया है। हमनें शांति चुना, ग्रोथ और एक दूसरे के लिए स्वस्थ जीवन चुनने का फैसला किया। इन यादगारों के लिए मैं आभारी हूं। इस समय हमारी प्राइवेसी को समझने और इसका सम्मान करने लिए धन्यवाद।”

दोनों का रिश्ता सात सालों तक चला। 13 जुलाई रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में इसको लेकर एक छोटा सा बयान जारी कर अपने इस डिसीजन के बारे में बताया। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी और अब सात साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।

सानिया और पारुपल्ली कश्यप, दोनों हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी से भारत के स्टार रैंकर तक साथ बढ़े थे। एक तरफ जहां साइना ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर और बैडमिंटन में नम्बर एक रैंक हासिल करके अपना नाम बुलंद किया तो दूसरी तरफ पारुपल्ली ने कॉमनवेल्थ गेम्समें गोल्ड मेडल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रर्दशन करके अपना रुतबा बरकरार रखा।