Site icon Yashbharat.com

Sagar News : कार और जेसीबी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

सागर। खुरई थाना इलाके में एक कार और जेसीबी की टक्कर में पांच लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में कार का ड्राइवर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुना के चाचौड़ा का रहने वाला एक परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अल सुबह उनकी कार सड़क पर खड़ी जेसीबी से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के रिश्तेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है, वे गुना से खुरई के लिए रवाना हो गए हैं।

Exit mobile version