Safed Bagh Bairth Day: सफेद बाघ व्योम-अवनि का मनेगा पहला जन्मदिन, यहां सेल्फी कटआउट लगाए जाएंगे

Safed Bagh Bairth Day: सफेद बाघ व्योम-अवनि का मनेगा पहला जन्मदिन, यहां सेल्फी कटआउट लगाए जाएंगे विशेष भोजन चिड़ियाघर में शनिवार को सफेद बाघ के शावक व्योम व अवनि का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों की ओर से केक काटा जाएगा।

 

इसके बाद शावकों को विशेष भोजन दिया जाएगा। इसमें कीमा व बोनलेस मीट के अलावा अन्य वस्तुएं होंगी। शावकों के लिए बाड़े के अंदर खेल भी आयोजित किए जाएंगे। उन्हें खेल-खेल में मीट के टुकड़ों को ढूंढना होगा।

 

चिड़ियाघर में छह रॉयल बंगाल और पांच सफेद बाघ हैं। इनकी दहाड़ बाड़े से तीन किलोमीटर दूर से ही लोगों को सुनाई दे जाती है। इनमें बंगाल बाघ के दो शावकों समेत तीन मादा बाघिन अदिति, बरखा, सिद्धि व एक नर बाघ करण शामिल हैं।

दोनों शावकों के जन्मदिन के लिए तैयारी

इसके अलावा यहां सफेद बाघिन सीता, अवनि व नर बाघ टीपू, विजय-2, व्योम शामिल हैं। बाघिन सीता और विजय-2 के मिलन से व्योम व अवनि हुए थे। इनका जन्म 24 अगस्त, 2021 को हुआ था। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक, दोनों शावकों के जन्मदिन के लिए तैयारी कर ली गई है। इस खास अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां सेल्फी कटआउट लगाए जाएंगे।

 

स्कूली छात्रों व दर्शकों को बाघ के प्रति जागरूक किया जाएगा

अवनि-व्योम के मनोरंजन के लिए खेल भी आयोजित किए जाएंगे। चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि स्कूली छात्रों व दर्शकों को बाघ के प्रति जागरूक किया जाएगा। इनकी खूबी के बारे में बताया जाएगा। बाघों की गतिविधियों के लिए लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी।

Exit mobile version