समाज सेवी प्रदीप पाठक का दुःखद निधन, नदीपार मुक्ति धाम में कल होगा अंतिम संस्का
कटनी(YASHBHARAT.COM)। सीएलपी पाठक वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाज सेवी प्रदीप पाठक का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। स्वर्गीय प्रदीप पाठक पूर्वमंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक व नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, समाजसेवी आशीष पाठक के चचेरे भाई अमित पाठक के पिता थे । 76 वर्षीय श्री प्रदीप पाठक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा चिकित्सकों के परामर्श पर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। श्री प्रदीप पाठक का अंतिम संस्कार कल 31 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को नदीपार स्थित मुक्ति धाम में किया जाएगा। Yashbharat.com परिवार पाठक परिवार पर आई इस दुःखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल पाठक परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने निरस्त किए अपने सभी कार्यक्रम
पाठक परिवार पर आए इस शोक के कारण पूर्वमंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कल 31 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को अपने जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है। श्री पाठक ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परम पिता परमेश्वर से श्री प्रदीप पाठक को अपने श्री चरणों में स्थान देने प्रार्थना की है।

