Site icon Yashbharat.com

रूसी तेल का मास्टर-स्ट्रोक Modi का- ट्रंप की 25 % टैरिफ धमकी बेअसर, भारत ने जून में 40% तक बढ़ाई रूसी तेल की खरीद

trump vs modi

रूसी तेल का मास्टर-स्ट्रोक Modi का- ट्रंप की 25 % टैरिफ धमकी बेअसर, भारत ने जून में 40% तक बढ़ाई रूसी तेल की खरीद। भारतीय तेल रिफाइनरियां ट्रंप की धमकी के बावजूद अभी भी रूस से कच्चा तेल खरीद रही हैं।

रूसी कंपनियों से तेल लेना जारी रखा हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश की बड़ी ऑयल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड रूस से अब भी तेल इंपोर्ट कर रही हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे पता चल रहा है कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. हालांकि, इस बात से भारतीय कंपनियों ने इनकार किया है. सरकार ने रूसी तेल के इंपोर्ट को जारी रखकर अमेरिकी राष्ट्रपति के होश उड़ा दिए हैं।

भारत का रूसी तेल खरीदने का फैसला कीमत, कच्चे तेल की क्वालिटी, स्टॉक, लॉजिस्टिक्स और दूसरे इकनॉमिक फैक्टर्स पर बेस्ड है।

भारत ने रूस से तेल लेना जारी रखा क्योंकि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल प्रोड्यूसर है, जो रोजाना करीब 9.5 मिलियन बैरल तेल प्रोड्यूस करता है और 4.5 मिलियन बैरल कच्चा तेल और 2.3 मिलियन बैरल रिफाइंड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करता है. मार्च 2022 में रूसी तेल के मार्केट से बाहर होने के डर से ब्रेंट क्रूड की कीमतें 137 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं।

ऐसे समय में भारत ने स्मार्टली अपने सोर्सेज को ऑप्टिमाइज किया ताकि सस्ती एनर्जी मिल सके, वो भी इंटरनेशनल नियमों का पूरा पालन करते हुए. पहले, अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था।

कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर सकता है और इसे “अच्छा कदम” बताया. लेकिन भारत ने अपने नेशनल इंटरेस्ट के आधार पर एनर्जी पॉलिसी बनाने के अपने अधिकार का बचाव किया। रूसी तेल का मास्टर-स्ट्रोक Modi का- ट्रंप की 25 % टैरिफ धमकी बेअसर, भारत ने जून में 40% तक बढ़ाई रूसी तेल की खरीद

 

 

Exit mobile version