katniमध्यप्रदेश

सावन सोमवार पर पन्ना तिराहे में रूद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन,विहिप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखन साहू के निवास पर शिवलिंग निर्माण अभिषेक भंडारे का आयोजन

सावन सोमवार पर पन्ना तिराहे में रूद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन,विहिप के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखन साहू के निवास पर शिवलिंग निर्माण अभिषेक भंडारे का आयोज

 

कटनी।पवित्र सावन माह में विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं साहू समाज के अध्यक्ष युवा समाजसेवी लखन साहू के पन्ना तिराहा स्थित निज निवास पर आज सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ का विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक एवं अनुष्ठान का धार्मिक आयोजन किया गया तथा विशाल भंडार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में इष्ट मित्रों एवं शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया लखन साहू एवं साहू परिवार ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं रूद्राभिषेक कर राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे, अरुण राय, गौ सेवक करण मिश्रा, जानकी साहू सहित बडी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Back to top button