Site icon Yashbharat.com

प्रदूषण-मुक्त दिवाली संदेश पर बवाल: दीया मिर्जा का वीडियो BMC ने हटाया, बीजेपी-विपक्ष आमने-सामने

diwali2020

प्रदूषण-मुक्त दिवाली संदेश पर बवाल: दीया मिर्जा का वीडियो BMC ने हटाया, बीजेपी-विपक्ष आमने-सामने

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बिगड़ती वायु गुणवत्ता और प्रदूषण से निपटने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद BMC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का वीडियो संदेश हटा दिया है।

पटाखे न फोड़ने की अपील पर बढ़ा विवाद दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट के सुझावों और निर्देशों के बाद BMC ने शहरवासियों को जागरूक करने के लिए हस्तियों को अभियान से जोड़ा था। वीडियो संदेश में दीया मिर्जा ने लोगों से पटाखे न जलाने और ध्वनि व वायु प्रदूषण से बचने की अपील की थी। बीजेपी नेता अमित साटम ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है, हमारी परंपराएं संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।” साटम की टिप्पणी के कुछ ही घंटों के भीतर BMC ने वीडियो हटा दिया, जबकि माधुरी दीक्षित, अजिंक्य रहाणे और निशिगंधा वाड के संदेश अब भी पेज पर मौजूद हैं।

नितेश राणे का तीखा हमला: ‘केवल हिंदू त्योहारों पर ही क्यों?’ इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने दीया मिर्जा पर निशाना साधते हुए कहा कि “वे केवल दिवाली या होली पर ही पर्यावरण की बातें करती हैं, ईद, मुहर्रम या बकरीद पर कभी ऐसी सलाह नहीं देतीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी मानसिकता सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ है और वे इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे।

विपक्ष ने बोला हमला: ‘क्या BMC बीजेपी का दफ्तर बन गई है?’ दीया मिर्जा का वीडियो हटाए जाने के बाद विपक्षी दल नगर निकाय और बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं:

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ना प्रतिबंधित है। हालांकि, त्योहार से ठीक पहले शुरू हुए इस सियासी घमासान ने मुंबई के प्रशासनिक और राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। प्रदूषण-मुक्त दिवाली संदेश पर बवाल: दीया मिर्जा का वीडियो BMC ने हटाया, बीजेपी-विपक्ष आमने-सामने

Exit mobile version