कटनी। आरएसएस के नगर प्रचारक गोविंद ठाकुर से एनकेजे टीआई द्वारा कतिथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आज कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने एसपी से मुलाकात कर दोषी टीआई के निलंबन तथा एफआईआर की मांग की। एसपी द्वारा इनकार करने पर भाजपाई भड़क गए तथा धरने और चकाजाम की घोषणा कर दी। एसपी से मिलने वालों में पूर्व मंत्री संजय पाठक, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, जिला प्रचारक हरिनारायण चौबे, विभाग कार्यवाह उमेश मिश्रा,
निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला आदि शामिल थे।
निलंबन और एफआईआर का आश्वासन
उधर खबर है कि भाजपा नेताओं के उग्र प्रदर्शन की धमकी के बाद कलेक्टर ने मामले में हस्तक्षेप करते कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने दोषी टीआई को निलंबित करने की मांग मान ली है। जांच के बाद एफआईआर का आश्वासन दिया है।
इनकी रही उपस्थिति
संघ के विभाग प्रचारक संजय योगी, किशोर बगड़िया, विपिन मिश्रा, अरुण सोनी, डॉ अमित साहू, राकेश अग्रवाल, नवनीत खंडेलवाल, रवि खरे, आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, अरुण सोनी, मृदुल द्विवेदी, मयंक गुप्ता, श्याम निषाद, रणवीर कर्ण, आशीष तिवारी, मनीष दुबे, नवीन मोटवानी संजय पटेल, abvp के जिला संयोजक अजय माली आदि मौजूद थे।

