Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

RSS की बैठक का अंतिम दिन, पदाधिकारियों के दायित्व परिवर्तन की संभावना

भोपाल।अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का शनिवार को तीसरा और अंतिम दिन है. गुरुवार से चल रही बैठक में समसामयिक मुद्दों के साथ ही अगले तीन वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई. संघ की सबसे ताकतवर संस्था और नीतिगत फैसला करने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की  बैठक के बाद पदाधिकारियों के दायित्व परिवर्तन की संभावना है.

बताया जा रहा है कि आज गैर हिन्दी भाषाई लोगों के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी और अखिल भारतीय पदाधिकारी बैठक कर सकते हैं. केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में प्रभाव बढ़ाने के लिए संघ ने योजना बनाई है. इसके तहत मलयाली, बंगाली और दूसरे क्षेत्रीय भाषाई लोगों के जरिए ऐसे राज्यों में संघ का प्रभाव बढ़ाया जा सके. बैठक में देश के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को एकजुट रहने की जरुरत बताई गई. संघ की सबसे ताकतवर संस्था और नीतिगत फैसला करने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की इस बैठक के बाद पदाधिकारियों के दायित्व परिवर्तन की संभावना है.

संघ की वर्ष 2018 से लेकर 2021 तक बनी कार्ययोजना पर अगले वर्ष मार्च में प्रतिनिधि सभा में अंतिम फैसला होगा. बैठक समाप्त होने के बाद संघ के सर कार्यवाह भैय्याजी जोशी मीडिया से बात करेंगे. माना जा रहा है कि भैय्याजी जोशी प्रेस-कांफ्रेंस में अगले छह महीने की कार्ययोजना के साथ ही बैठक में लिए फैसले की जानकारी दे सकते हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply