RRTS Launch Live: आज दौड़ेगी देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन, पीएम नरेंद्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
RRTS Launch Live: आज दौड़ेगी देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन, पीएम नरेंद्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी रैपिडएक्स ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।
ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के होंगे कोच
कुल छह कोच की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच प्रीमियम श्रेणी का होगा। वहीं रैपिडएक्स के स्टेशनों पर मेट्रो स्टेशन से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ने वाले आनंद विहार, गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर बच्चों को फीड कराने के लिए फीडिंग रूम भी बनाए गए हैं।
आम लोग कल से करेंगे सफर
दिल्ली-एनसीआर के सफर को नई रफ्तार देने वाली इस ट्रेन में आम लोग शनिवार से सफर कर सकेंगे। सुरक्षा कारणों से पहले दिन आम लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। रूट डायवर्जन की वजह से शुक्रवार को गाजियाबाद में 12वीं तक के स्कूल भी बंद रखे जाएंगे। पढ़ाई ऑनलाइन होगी।
न्यूनतम किराया 50 रुपये
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने साहिबाबाद से दुहाई तक का किराया स्टैंडर्ड क्लास में 50 रुपये और प्रीमियम में 100 रुपये रखा है। जून, 2025 तक पूरे काॅरिडोर पर सफर शुरू होगा। प्राथमिकता खंड पर ट्रेन की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा होगी। बाद में, 160 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
आज दौड़ेगी देश की पहली रैपिडेक्स ट्रेन, पीएम नरेंद्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
ये ट्रेनें ‘नमो भारत’ के नाम से जानी जाएंगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर पर अभी 17 किमी के प्राथमिकता खंड दुहाई-साहिबाबाद के बीच ट्रेन दौड़ेगी। यह दूरी महज 12 मिनट में पूरी होगी। 30,274 करोड़ रुपये की इस परियोजना का विस्तार दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक होगा। मेरठ-दिल्ली के बीच नमो भारत में केवल 55-60 मिनट लगेंगे।