FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Rover Pragyan चांद की सतह पर चलता दिखा प्रज्ञान, इसरो ने नया वीडियो जारी किया, देखें आप भी

Rover Pragyan चांद की सतह पर चलता दिखा प्रज्ञान रोवर इसरो ने आज एक नया वीडियो जारी किया जिसमें रोवर प्रज्ञान लैंडर से नीचे उतर कर कुछ दूर जा रहा है। 

 

चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा उसके आस-पास रोवर चक्कर लगा रहा है। लैंडिंग चांद के साउथ पोल पर हुई है। दरअसल, चंद्रमा के पोलर रीजन दूसरे रीजन्स से काफी अलग हैं। यहां कई हिस्से ऐसे हैं जहां सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती और तापमान -200 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक चला जाता है। ऐसे में वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यहां बर्फ के फॉर्म में पानी अभी भी मौजूद हो सकता है।

25 अगस्त : रोवर के बाहर आने का वीडियो, चांद की मिट्टी पर अशोक स्तंभ की छाप छोड़ी
प्रज्ञान रोवर के पीछे के दो पहियों पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो के इंडेंट हैं। जैसे ही रोवर चंद्रमा पर उतरा तो उसके पहियों ने चांद की मिट्टी पर इन प्रतीकों की छाप छोड़ी।

Back to top button