katniLatestमध्यप्रदेश

14 मार्च तक बंद रहेंगी मैहर में शारदा देवी मंदिर की रोपवे सेवा, प्रबंधन ने चैत्र नवरात्र मेंटेनेंस के चलते लिया निर्णय

कटनी(YASHBHARAT.COM)। मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे 5 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक रखरखाव (मेंटेनेंस) के कारण बंद कर दिया गया है। यह निर्णय चैत्र नवरात्रि से पहले सुरक्षा जांच के लिए लिया गया है। रोपवे की सेवाएं आगामह 15 मार्च 2026 से फिर से शुरू होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को 1063 सीढिय़ां चढक़र जाना होगा। बहरहाल पड़ोसी जिला मैहर में स्थित मां शारदा देवी मंदिर में संचालित दामोदर रोपवे सेवा 5 मार्च से 14 मार्च तक मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद कर दी गई है। रोपवे प्रबंधन ने ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को टिकट कैंसिल कर रिफंड लेने की सुविधा दी है। मैहर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में संचालित दामोदर रोपवे सेवा 5 मार्च से 14 मार्च तक मेंटिनेंस कार्य के चलते पूरी तरह बंद कर दी गई है। इस अवधि में रोपवे का संचालन स्थगित रखा गया है।

टिकट बुकिंग पर रोक और रिफंड की स्थिति

रोपवे बंद होने के साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी अस्थायी रूप से रोक दी गई थी लेकिन इससे पहले कई श्रद्धालुओं ने लगभग एक सप्ताह पहले ही एडवांस टिकट बुक करा ली थी। इसके चलते कुछ यात्री पहले से बुक टिकट लेकर मैहर पहुंच रहे हैं और रिफंड की मांग कर रहे हैं। रोपवे प्रबंधन के अनुसार 5 मार्च से 15 मार्च के बीच कुल 18 लोगों ने 77 एडवांस टिकट बुक किए थे। इनमें से 8 टिकटों का रिफंड कर दिया गया है, जिसमें 33 यात्रियों की राशि शामिल है। वहीं 5 टिकट धारकों के 30 यात्रियों का रिफंड अभी लंबित है क्योंकि उनके बैंकिंग विवरण का इंतजार किया जा रहा है। प्रबंधन ने बताया कि शेष 5 टिकट धारकों ने कॉल का जवाब नहीं दिया है। उन्हें दिन में दो बार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद जताई गई है कि मंगलवार तक सभी शेष रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, बशर्ते यात्रियों से बैंक खाते की जानकारी समय पर मिल जाए। प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि रोपवे सेवा शुरू होने तक यात्रा की योजना बनाने से पहले जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रिफंड या टिकट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 08065130000 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Back to top button