Sunday, April 26, 2026
Latest:
katniLatest

Katni नगर का होनहार छात्र रोहन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित

कटनी। Katni नगर के माधवनगर समदडिया सिटी निवासी प्रतिभावान नौजवान रोहन निगम 23 साल की उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित किये गये है।रोहन ने कटनी नगर का नाम समूचे देश में रोशन किया।

कटनी में एसीसी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत थे तथा यूपीएससी सीडीएस 2022 में परीक्षा देकर चुने गये।रोहन के पिता सुरेंद्र उर्फ पप्पू निगम एसीसी फैक्टरी से सेवानिवृत्त होने के बाद समदडिया सिटी में निवासरत है।रोहन की मां रुक्मणी निगम गृहणी है तथा रोहन को भारतीय सेना में सर्विस कर राष्ट्र सेवा करने से प्रसन्न है।रोहन लेफ्टिनेंट बनने के बाद पासिंग आउट परेड के 8 जून 2024 करेगा।

भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भारतीय सेना में भारत की सेवा करने के लिये लेफ्टिनेंट नियुक्त होने पर प्रमाणपत्र दिया गया।रोहन की भारतीय सेना में पदस्थापना से कटनी नगर गौरवान्वित है तथा गर्व महसूस कर रहा है।शुभचिंतकों इष्टमित्रों ने शुभकामनाएं बधाई दी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम