Site icon Yashbharat.com

हाई बीपी से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: जानें कितने का बीपी है रिस्की

BLOOD PRESSURE

हाई बीपी से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: जानें कितने का बीपी है रिस्की। हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) को सेहत के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, बीपी बढ़ने से ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है, जो जानलेवा भी हो सकता है।

कैंसर पर नई चुनौती: इम्यूनोथरेपी और टारगेटेड थेरेपी से बढ़ रही उम्मीदें

हाई बीपी से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा: जानें कितने का बीपी है रिस्की

दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के पूर्व न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. दलजीत सिंह बताते हैं कि बीपी की सामान्य रेंज 120/80 mmHg होती है। लेकिन अगर यह लगातार 140/90 mmHg या उससे ज्यादा रहता है, तो इसे हाइपरटेंशन माना जाता है। लंबे समय तक इतना उच्च बीपी रहने पर दिमाग तक पहुंचने वाली नसों पर दबाव बढ़ता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

हाई बीपी नसों में ब्लॉकेज या फटने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे शरीर के कई हिस्सों के कामकाज पर असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्ट्रोक का खतरा बढ़ने से पहले ही बीपी को नियंत्रित करना जरूरी है।

सावधानी के लिए नियमित रूप से बीपी मापें, संतुलित डाइट अपनाएं और लाइफस्टाइल सुधारें। अगर जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से दवा लें और हाई बीपी को नियंत्रित करें।

Exit mobile version