FEATUREDराष्ट्रीय

रिनिकी सरमा ने कांग्रेस के आरोप को बताया फ़ोटोशॉप, पवन खेड़ा से भिड़ी सियासत

गुवाहाटी: रिनिकी सरमा ने कांग्रेस के आरोप को बताया फ़ोटोशॉप, पवन खेड़ा से भिड़ी सियासत,असम में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा चर्चा में हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिनिकी पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद असम की सियासत गरमा गई।

रिनिकी सरमा ने कांग्रेस के आरोप को बताया फ़ोटोशॉप, पवन खेड़ा से भिड़ी सियासत

रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम हिमंता ने पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है। वहीं रिनिकी ने कांग्रेस की ओर से पेश किए गए दस्तावेज़ को फ़ोटोशॉप करार दिया।

रिनिकी कौन हैं?

  • जन्म: 31 जुलाई 1973, गुवाहाटी
  • शिक्षा: सेंट मैरी स्कूल, कॉटन कॉलेज (ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन), LLB
  • पेशा: वकील, पूर्व टेनिस खिलाड़ी, और मीडिया हाउस Pride East Entertainments की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर
  • परिवार: पिता जाधव चंद्र भुइयां, एक जाने-माने उद्योगपति; पति हिमंता बिस्वा सरमा; दो बच्चे

रिनिकी पूर्वोत्तर में फिटनेस और बिजनेस की दुनिया में भी जानी जाती हैं। उनका और हिमंता का रिश्ता कॉलेज के दिनों से है।

असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं, और पत्नी पर लगे आरोपों ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। सीएम हिमंता ने आरोपों का जवाब देते हुए खुद सामने आकर मामले को स्पष्ट किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम