Monday, May 18, 2026
Latest:
katniLatest

सुदर्शना क्लब कटनी की रिचा बनीं समर क्वीन, देखिये अन्य पुरस्कार किसे मिले

कटनी । सुदर्शना क्लब कटनी की रिचा बनीं समर क्वीन।सुदर्शना विज्ञा ग्रुप द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति  दी।कार्यक्रम के प्रथम चरण में माँ सरस्वती का पूजन माल्यार्पण  मीना शर्मा  ,ममता भार्गव , महिमा अग्रवाल संरक्षिकाओं द्वारा किया गया ।मंगलाचरण का गायन आयोजक ग्रुप सदस्य, अनीता सिजारिया ,अन्नू सरावगी ,राजुल मिश्रा ,प्रीति डेंगरे,आकाँक्षा सरावगी , सुमन गुप्ता द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के अगले क्रम में मातृ शक्ति अतिथि जोधपुर से पधारी  ऊषा भार्गव एवं उत्तरप्रदेश पनवाडी से पधारी  केसरदेवी गुप्ता का स्वागत पुष्गुच्छ भेंट कर अन्नू सरावगी एवं आकाँक्षा सरावगी द्वारा एवं संस्था अध्यक्ष मीरा भार्गव के साथ ही संरक्षक मण्डल के सभी सदस्य क्रमश सरोज नायक, रंजना बहरे ,सुनीता चौदहा, मीना शर्मा, महिमा लहरिया, हीरामणि बरसैन्या, मीना खण्डेलवाल ,ममता भार्गव , आशा भार्गव अनुपमा भार्गवा, प्रिया भार्गव का
स्वागत आयोजक मण्डल द्वारा पुष्प गुछों से किया
किया गया ।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में आयोजक ग्रुप द्वारा 2 राउंड कैटवॉक के बाद सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
कार्यक्रम के तीसरे चरण में समर क्वीन प्रतियोगिता आरंभ हुई।

जो 6 राउंड में सम्पन्न हुई ।जिसमे दर्शकों के साथ ही प्रतियोगियों ने भी खूब एन्जॉय किया ।
हरे भरे भार्गव गार्डन प्रेम वाटिका में प्रकृति के सुरम्य वातवरण शीतल मंद आह्लादकारी पवन झकोरे के मध्य देर तक चली इस प्रतियोगिता में सुदर्शनाओं ने
अपने रूप का हुनर का टेलेंट का जलवा बिखराया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार के साथ ही विजेताओं और सभी प्रतियोगियों को उनके गुण विशेष के अनुरूप अवार्ड दिए गए ।
प्रथम सुदर्शना समर क्वीन अवार्ड  रिचा बाजपेई
सैकेंड रनरअप –नीतू गुप्ता
प्रथम रनरअप –नीति वर्मा
समर क्वीन –श्रीमती रिचा बाजपेई
लकी क्वीन –श्रीमती आकाँक्षा बरसैन्या
बेस्ट ड्रेसअप- मेकअप-अवार्ड
श्रीमती रूबी बरसैन्या
बेस्ट डान्स अवार्ड – प्रियंका गुप्ता
बेस्ट स्माइल अवार्ड – नीरू बाजपेई
बेस्ट हेयर स्टाइल अवार्ड ,, आरती चौबे
बेस्ट सिंगिग अवार्ड – शोभा राय
ओल्ड इज गोल्ड अवार्ड  हीरामणि बरसैन्या
बेस्ट टैलेंट अवार्ड –  शशी दुबे को प्राप्त हुआ ।
सुदर्शना के इस आयोजन में सुदर्शना परिवार की श्रीमती प्रभा बरसैन्या ,शांति तिवारी ,रिचा गेलानी ,शांति शर्मा ,माया तिवारी ,रश्मि कनकने , सुषमा खण्डेलवाल ,रजनी गुप्ता ,रीना कुचिया ,विभा कंदेले , रत्ना मिश्रा , रेखा पंजवानी जी की विशेष उपस्तिथि रही ।रात्रि भोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम