Site icon Yashbharat.com

RI Vacancy Search Here: सम्पत्ति कर वसूलने प्रदेश नगरीय निकायों के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

images 31 2

RI Vacancy Search Here: सम्पत्ति कर वसूलने प्रदेश नगरीय निकायों के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया।

कटनी। मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में राजस्व निरीक्षक एवं सहायक राजस्व अधिकारी की प्रचलित भर्ती प्रक्रिया के उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है।

 

रिक्त पदों की संख्या में प्रभावी बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दी है।

 

की संख्या 75% तक पहुंच गई है। यानी नाम मात्र के राजस्व निरीक्षक और सहायक राजस्व अधिकारी बचे हैं। इसलिए सरकार को कम से कम 1500 करोड़ रुपए का घाटा हो गया है।
इस मामले में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, संपत्ति कर की वसूली में सहायक राजस्व अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक की भूमिका काफी अहम होती है।
प्रदेश के नगरीय निकायों के दोनों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पता चला है कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कम घोषित की गई है। इसकी समीक्षा करेंगे और रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि की जाएगी।

 

 

Exit mobile version