Rewanchal Exp यात्रियों की सुविधा हेतु रेल मंत्रालय द्वारा रीवांचल एवं उत्कल एक्सप्रेस गाड़ियों का पमरे के जबलपुर मंडल में पथरिया स्टेशन पर 6 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी संख्या 12185/12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस दोनों दिशाओ में दिनांक 07अक्टूबर से पथरिया स्टेशन पर रूकेगी।
रानी कमलापति से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का पथरिया में आगमन/प्रस्थान मध्य रात्रि 02:33/02:35 बजे एवं रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का पथरिया में आगमन/प्रस्थान मध्य रात्रि 00:23/00:25 बजे होगा।
2) गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से एवं गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से पथरिया स्टेशन पर रूकेगी। पुरी से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का पथरिया में आगमन/प्रस्थान मध्य रात्रि 00:08/00:10 बजे एवं योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का पथरिया में आगमन/प्रस्थान रात 23:38/23:40 बजे होगा।










