रीवा पुणे नई ट्रेन का कटनी रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत भाजपा नेताओं ने लोको पायलट तथा यात्रियों पर की पुष्प वर्षा कराया मुंह मीठा
रीवा पुणे नई ट्रेन का कटनी रेलवे स्टेशन पर किया गया भव्य स्वागत भाजपा नेताओं ने लोको पायलट तथा यात्रियों पर की पुष्प वर्षा कराया मुंह मीठ
कटनी। रीवा पुणे एक्सप्रेस ट्रेन के कटनी पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने ट्रेन की भव्य अगवानी की ट्रेन के लोकोपायलट को फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। ट्रेन के कटनी पहुंचते ही जोरदार नारेबाजी के बीच बोगियों में पुष्प वर्षा की गई। यात्रियों का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है कि कटनी को पुणे के लिए सीधी ट्रेन प्राप्त हुई। उन्होंने इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का आभार जताया जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने विधायकगण सर्व श्री संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह महापौर श्रीमति प्रीति सूरी निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के द्वारा निरन्तर रेलवे के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने सद्प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। नई ट्रेन से यात्रियों को मिलने वाली सहूलियत को बताया। कार्यक्रम में मौजूद निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने इस ट्रेन के लिए रेल मंत्रालय सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। ट्रेन के स्वागत उपरांत भाजपाजनों ने निर्धारित स्टॉपेज के उपरांत प्रस्थान पर हरी झंडी दिखाकर रेल गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर परजिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, वरिष्ठ नेता श्री पीतांबर टोपनानी, श्री भंवर सिंह चौहान, श्री सत्यनारायण अग्रहरि,श्री रवि खरे,श्री मृदुल द्विवेदी, सुश्री अंकिता तिवारी, श्री रणवीर कर्ण श्री विजय गुप्ता,श्री मृदुल मिश्रा, श्री रम्मू साहू,श्री यज्ञदत्त मिश्रा, श्री आशुतोष शुक्ला,श्री सचिन तिवारी, श्री संजू गर्ग,श्री कौशलेश मिश्रा, श्री रजत जैन,श्री अवकाश जायसवाल, श्री गोविंद चावला, श्री डब्बू रजक, श्री ओमी अहिरवार,श्री राधे श्याम शर्मा, श्री दीपक तिवारी,श्री आशू पटवा , श्री रेशु टुड़हा , श्री शांतनु दत्ता,श्री कृष्णा गुप्ता, श्री पारस जैन, श्री सचिन निषाद, श्री प्रदीप उपाध्याय,सुश्री ज्योत्सना सोनी, श्री अशोक माखीजा आदि भाजपाजन उपस्थित थे।

