Site icon Yashbharat.com

Rewa EOW Raid रीवा में आय से अधिक संपत्ति, टीचर के यहां ईओडब्ल्यू छापा

yashbharatnews

रीवा Rewa EOW Raid। रीवा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने एक टीचर के यहां छापा मारा है। मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में ग्राम गनिगवा में शिक्षक महेंद्र कुमार सिंह के यहाँ आर्थिक अपराध शाखा ने शुक्रवार सुबह-सुबह पांच बजे दबिश दी। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने टीचर महेंद्र कुमार सिंह के यहां से दो टैक्टर व एक वाहन के साथ जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा ईओडब्ल्यू टीम टीचर की अन्य संपति का पता लगाने में जुटी है। निरीक्षक प्रवीण कुमार के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।

Exit mobile version