Site icon Yashbharat.com

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न 29 अक्टूबर को तिलक महाविद्यालय में होगी कार्यशाला, विद्यार्थियों को दी जाएगी कानून और नागरिक सुरक्षा की जानकारी

IMG 20261024 WA0039

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न 29 अक्टूबर को तिलक महाविद्यालय में होगी कार्यशाला, विद्यार्थियों को दी जाएगी कानून और नागरिक सुरक्षा की जानकार

कटनी। पुलिस विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में आयोजित होने वाले जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद अभियान की तैयारियों को लेकर 24 अक्टूबर को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ कार्यशाला एवं थाना भ्रमण की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी एजेके एवं सीएसपी अनिमेष द्विवेदी, एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत सहित महाविद्यालय के डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. माधुरी गर्ग, डॉ. सरदार दिवाकर, डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, डॉ. संगीता बसरानी एवं डॉ. राजकुमार उपस्थित रहे।

बैठक में 29 अक्टूबर को प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यशाला और थाना भ्रमण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की योजना तैयार की गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को कानून, मौलिक अधिकारों और नागरिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थियों को थाना भ्रमण कराया जाएगा, जहां वे पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया और पुलिस की जिम्मेदारियों को करीब से समझ सकेंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करना, उनमें नागरिक सुरक्षा की समझ विकसित करना तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग के इस संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को कानून और पुलिस व्यवस्था को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलेगा।

Exit mobile version