लोक अदालत के तहत देररात तक बकाया करो की वसूली में सक्रिय रहा नगर निगम का राजस्व अमला, सुभाष चौक शिविर में टूटा राजस्व वसूली का रिकॉर्ड 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। आज शनिवार को लोक अदालत के माध्यम से नगर निगम राजस्व अमला बकाया करो की वसूली के लिए हरसंभव प्रयास करता रहा। महापौर प्रीति संजीव सूरी और नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक अपनी पूरी टीम के साथ बकाया संपत्ति कर सहित दूसरे करो की वसूली के लिए देर रात तक सुभाष चौक सहित शहर व उपनगरीय क्षेत्रों के दूसरे शिविरों में राजस्व वसूली में जुटे रहे। नगर निगम राजस्व विभाग की इस मेहनत के बेहतर परिणाम भी सामने आए। संपत्ति कर की लगभग 1380 रसीदों के जरिए समाचार लिखे जाने तक 1 करोड़ 32 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी थी। इसी प्रकार जलकर की 550 रसीदो के माध्यम से लगभग 45 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी थी। राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक ने बताया कि व्यापारी चुकी अपने प्रतिष्ठान बंद करने के बाद फुर्सत होते हैं इसलिए शिविर को सुभाष चौक में 10 बजे के बाद भी खोल कर रखा गया। जिसके सार्थक परिणाम सामने आए और अधिकांश व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने के बाद शिविर में पहुंचे और अपने बकाया करो का भुगतान किया। लोक अदालत के तहत सुभाष चौक में लगाए गए शिविर में राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक अपनी पूरी टीम प्रकाश पांडे, विनोद सिंह चौहान, सतीश रजक, राजकुमार प्यासी, प्रमोद खरे, सुधीर खरे, दीपक पटेल आदि के साथ सक्रिय रहे जबकि नगर निगम कार्यालय में मुकेश राजपूत अपनी पूरी टीम के साथ बकाया करो की वसूली में तत्पर रहे।

Exit mobile version