Site icon Yashbharat.com

Revenue Collection Katni: 3 माह के भीतर निगम का निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य पूर्ण करें-महापौर

wp 1701885505494

Revenue Collection Katni: 3 माह के भीतर निगम का निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य पूर्ण करें। नगर पालिक निगम में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये 03 माह से भी कम समय शेष है, राजस्व निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये गत दिवस नगर निगम कम्प्यूटर कक्ष व जोन कार्यालयों के अलावा सभी 45 वार्डो में संपत्तिकर वसूली हेतु शिविरों का आयोजन करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया जावेगा।

महापौर सूरी ने राजस्व वसूली के लिये शिविर लगाने दिये निर्देश

आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को शिविर की सौंपी जिम्मेदारी

निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्बारा राजस्व वसूली में तीव्र गति से कार्य किये जाने निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल को राजस्व वसूली के लिये शिविरों का आयोजन कराने निर्देश दिये गये।आयुक्त ने
राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को अपने निर्देशन में निर्धारित समय पर लक्ष्यानुसार वसूली कार्य शिविरों के माध्यम से संपादित कराये जाने के निर्देश दिये है तथा वार्डो में शिविरों का आयोजन कर लक्षयपूर्ति के लिये आदेश दिये है।

निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने कहा कि 11 जनवरी से 24 जनवरी तक सभी वार्डो में संपत्तिकर वसूली के लिए शिविर लगाये जाये।जिसमें 11 जनवरी 2024 को नायक सीमेंट के सामने वार्ड क्र. 01,02,03 एवं सरस्वती स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 10,11, 12 जनवरी 2024 को शिवनगर, दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रं. 04, 05, एवं शम्भू टाकीज के पास वार्ड क्रं. 10,11,12, 13 जनवरी 2024 को कुठला थाने के पास वार्ड क्रं. 1,2,3, एवं गांधी गंज, गौर गली वार्ड क्रं. 9,10,11,23, 15 जनवरी 2024 को लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास, वार्ड क्रं. 6,7,8,24, एवं भोले मंदिर के पास वार्ड क्रं. 37,38,39, 16 जनवरी 2024 को सत्यनारायण मंदिर के सामने वार्ड क्रं. 13,14, एवं परौहा मार्केट, रोशन नगर वार्ड क्रं. 17,18, 17 जनवरी 2024 को दुर्गा चौक खिरहनी 15,16,17, एवं घंटाघर चौराहा, वार्ड क्रं. 22,23, 18 जनवरी 2024 को मंगल नगर गेट के पास, वार्ड क्रं. 33,34, एवं राम मंदिर के पास वार्ड क्रं.19,20,21,35, 19 जनवरी 2024 को गजानन काम्पलेक्स वार्ड क्रं. 22,23, एवं जयहिंद चौक, वार्ड क्रं. 31,32,33, 20 जनवरी 2024 को बरगवां स्कूल के पास वार्ड क्रं. 27,28,29, एवं नारायण बेकरी के सामने वार्ड क्रं. 41,42,43, 21 जनवरी 2024 को एनकेजे बजरिया, वार्ड क्रं. 19,20,35, एवं खेरमाई के सामने, सामुदायिक भवन वार्ड क्रं. 45, 22 जनवरी 2024 को पटेल मार्केट, वार्ड क्रं. 44, 23 जनवरी 2024 को सीएलपी स्कूल के सामने वार्ड क्रं. 29,30,31,32, 24 जनवरी 2024 को सुभाष चौक में वार्ड क्रं. 22,23,25,26, में शिविर लगाये जाने के निर्देश दिये।

Exit mobile version