Site icon Yashbharat.com

Retirement Of Principal: प्रधान अध्यापक अर्चना शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

IMG 20231001 WA0006

कटनी।Retirement Of Principal: प्रधान अध्यापक अर्चना शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाईय। शोदा बाई प्राथमिक कन्या शाला में पदस्थ प्रधान अध्यापक अर्चना शर्मा 30सितम्बर 2023 को 41 वर्ष 2 माह की सेवा उपरांत शासकीय सेवाकाल से सेवानिवृत्त हुई इस मौके पर बीआरसी मनोज गौतम, यशोदा बाई माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक श्री एम डी पटेल, माध्यमिक शिक्षक राजेश्वरी सिंह तथा पूर्व सेवानिवृत शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे|

यशोदा बाई प्राथमिक शाला में पुष्पगुच्छों से सम्मान

आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पुष्प गुच्छ, शाल श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर मैडम को सम्मानित किया तथा भावभीनी विदाई दी। श्रीमती अर्चना शर्मा 1997 से हीरागंज यशोदा बाई शाला में पदस्थ थी उन्होंने 1982 में शिक्षा विभाग में शासकीय सेवा शुरू की।

विदाई समारोह में शर्मा परिवार के समस्त सदस्य व अन्य गण मान्य नागरिक आनन्द जयसवाल,लल्लू अग्रवाल,संतोष अग्रहरि, लीला बाई भी उपस्थित थे।

Exit mobile version