Retirement of aangnbadi karykrta CM शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय प्रतिमाह 10 हजार से बढ़ाकर 13 हजार कर दिया है। सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ता को सवा लाख और सहायिका को एक लाख रुपए इकट्ठा मिलेंगे। सहायिका से कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत पदों पर कर दी गई है।
आज रविवार को भेल दशहरा मैदान पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ का महासम्मेलन आयोजित गया।सम्मेलन में प्रदेश भर की लगभग 10 हजार कार्यकर्ता और सहायिका मौजूद थीं।
सहायिका का मानदेय पांच हजार से बढ़ाकर साढ़े छह हजार कर दिया
इसी तरह सहायिका का मानदेय पांच हजार से बढ़ाकर साढ़े छह हजार कर दिया गया है। दोनों के मासिक मानदेय में प्रतिवर्ष एक हजार रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ भी मिलेगा।
सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ता को सवा लाख और सहायिका को एक लाख रुपए
सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ता को सवा लाख और सहायिका को एक लाख रुपए इकट्ठा मिलेंगे। सहायिका से कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत पदों पर कर दी गई है। दोनों को सरकारी कर्मचारियों की तरह छुट्टी एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनका पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आम जनों के साथ-साथ शासकीय कर्मियों को भी साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।










