Site icon Yashbharat.com

नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प, अखिल भारतवर्षीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा का शपथ ग्रहण समारोह

IMG 20240831 WA0032

कटनी। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह गतदिवस संतनगर नईबस्ती में महापौर प्रीती संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम अयोध्यावासी वैश्यों के आदिपुरुष महाराजा मणिकुण्डल जी के पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात जिला ईकाई के अध्यक्ष बसंत गुप्ता, नगर इकाई अध्यक्ष संजय गुप्ता(पप्पू), महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रचना गुप्ता एवं उनकी कार्यकारणी ने उत्साह पूर्वक कार्य करने एवं महासभा को नवीन ऊंचाइयों तक पहुंचने का संकल्प लेते हुए आदिपुरुष महाराजा मणिकुण्डल जी के नाम पर शपथ ली।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाज की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा की संस्थापना सन 1909 ई0 में हुई थी। 113 वर्ष पुराने समाज के शिरोमणि संगठन की नवीन कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. आर.के.गुप्ता, राजेश गुप्ता, शील गुप्ता, दुष्यंत गुप्ता, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, मधु गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सी.बी.गुप्ता, रंजना गुप्ता, सुषमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति रही।

समाज की होनहार छात्रा को मिलेगी छात्रवृत्ति

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का भी संकल्प लिया गया और प्रतिवर्ष समाज की एक छात्रा को 5 हजार रूपए की छात्रवृत्ति न्यायाधीश पूर्वी संजय गुप्ता के द्धारा प्रदान करने की घोषणा की गई। न्यायाधीश पूर्वी संजय गुप्ता ने बताया कि कटनी जिले में निवासी श्रीअयोध्यावासी वैश्य समाज की एक छात्रा को जो उच्च शिक्षा के अध्यन के लिए महाविद्यालय स्तर में प्रवेश प्राप्त की हो तथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो ऐसी एक छात्रा को उनके द्धारा 5 हजार रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। न्यायाधीश पूर्वी गुप्ता ने बताया कि यह छात्रवृत्ति वो बड़ी मां स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी गुप्ता, बड़े पापा स्वर्गीय श्री शरद गुप्ता की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति राशि हर वर्ष किसी एक छात्रा को दी जावेगी।

Exit mobile version