Wednesday, May 20, 2026
Latestराष्ट्रीय

Republic Day Parade 2026 Live: राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भव्य सैन्य परेड

Republic Day Parade 2026 Live आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। पीएम मोदी की उपस्थिति में यूरोपीय  संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस गौरवशाली लम्हे के साक्षी बन रहे हैं। देश के राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जा रहा।

सैन्य परेड की शुरुआत हो गई है। परेड की थीम विविधता में एकता है। सेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा कर परेड की शुरुआत की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर और सैंटोस कोस्टा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम