Site icon Yashbharat.com

Republic Day Parade 2025 Live: राष्ट्रपति 10:30 पर करेंगी ध्वजारोहण, कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 31 झांकियां

republic day parade 13656daf85bab9639993e7f3c7bc6a92

Republic Day Parade 2025 Live: राष्ट्रपति 10:30 पर करेंगी ध्वजारोहण, कर्तव्य पथ पर दिखेंगी 31 झांकियां। भारत में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह कर्तव्य पथ पर होगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ध्वजारोहण करेंगी। इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबियांतो भारत के मुख्य अतिथि हैं। जानिए गणतंत्र दिवस समारोह और देश में अन्य कार्यक्रमों से जुड़े अहम अपडेट्स

सैनिक स्मारक जाकर तेलंगाना सीएम ने दी सलामी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर हैदराबाद स्थित वीरूला सैनिक स्मारक, परेड ग्राउंड जाकर अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।

विदेश मंत्री ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक आवास पर गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

संघ मुख्यालय में फहराया गया तिरंगा

नागपुर में संघ मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर महानगर संघचालक राजेश लोया ने तिरंगा फहराया। वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ठाणे के भिवंडी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Exit mobile version