Site icon Yashbharat.com

डी.पी० एस० में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारोह

IMG 20250126 WA0147

डी.पी० एस० में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस समारो

विगत दिवस डी० पी०एस० कटनी में देश का 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक श्री उत्तम चंद जैन जी सपत्नीक श्रीमती प्रभा जैन जी शाखा निर्देशक श्रीअनुराग जैन जी प्रबंध निदेशिका श्रीमती जूही जैन जी सह निर्देशक श्री अनुज जैन जी सपत्नीक श्रीमती विभा जैन जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पगुच्छ अर्पित कर किया । तत्पश्चात के शाखा निदेशक श्री अनुराग जैन जी के द्वारा ध्वज फहराया गया तथा वहाँ उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी राष्ट्रगान का गायन कर देश की आन-बान-शान तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि महोदय को कार्ड एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत की धुन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । जिसने वहाँ उपस्थित सभी जन का मन मोह लिया। किसी छात्र ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो किसी ने अपने ओजमयी भाषण से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान ही कक्षा दसवीं के छात्रों को प्रोफिशिएन्सी एवं खेल अवार्ड तथा यूथ पार्लियामेंट अवार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती जूही जैन जी ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन करने में छात्रा आकर्षिता सिंह , अक्षत जैन पावनी ग्रोवर आख्या जैन एवं अरहम जैन ने महती भूमिका निभाई । वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अदिति तिवारी मिस , रिया मनोचा मिस ,नेहा श्रीवास्तव मिस एवं तरुण सर तथा हर्षित सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Exit mobile version