Site icon Yashbharat.com

जिला इंटक परिषद में धूमधाम से मनाई गई गणतंत्र दिवस वर्षगांठ, अध्यक्ष बी.एम.तिवारी ने किया ध्वजारोहण

IMG 20250128 WA0019

कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित जिला इंटक परिषद कार्यालय में गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय में झंडा वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण से किया गया। इसके बाद जिला इंटक परिषद के अध्यक्ष बी.एम.तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला इंटक परिषद के महासचिव एवं जिला कांग्रेस कमेटी(शहर)के कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला इंटक परिषद के संरक्षक एस एन शुक्ला, रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, अशोक पाठक, रजनीश शर्मा, असरफ भाई, फिरोज भाई, इंटक नेता मुस्ताक भाई, शिवकुमार पांडे, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी वर्मा, प्रदेश सहसचिव सुमन रजक, मारूफ भाई, पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, राजाराम यादव, संजय सिंह गोरा, डी.आर.सिहोटे, देवीदीन गुप्ता, विकल्प पुरुस्वानी, अजय जैसवानी, सुधीर सोनी, श्रीकांत शुक्ला, रुक्मणी पांडे, लता खरे, डॉ संदीप योगी, मनोहर कुकरेजा, अशोक सहलानी, देवेंद्र पद, अशोक सिंह बरखेड़ा, राजेश कुशवाहा, अभिषेक कुमार, हेमंत लाल शाह, सुभाष कुशल, कमलेश गर्ग, एडवोकेट ललित त्रिपाठी, के एल पांडे, श्याम पाल, विनय कुमार, जी डी वाजिरानी, एजाज खान, धर्मवीर कुमार, सोनू पांडे, बंदना मिश्रा, भागवत राय यादव, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन बैरागी, विवेक कुमार सहित सभी यूनियनों के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता महेंद्र शर्मा ने किया।

 

Exit mobile version