Site icon Yashbharat.com

Report : False Negative भी हो सकते हैं कोरोना पॉजिटिव

nurse video

देश में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच ‘फॉल्स निगेटिव’ मरीज मिलने से सरकार की चिंताएं और बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना कि देश में भी अब बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, यह चिंता की बात है। ऐसे मरीजों से संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे मरीजों को ‘फॉल्स निगेटिव’ कहा जाता है। दुनिया में करीब 30 फीसदी ऐसे मरीज मिले हैं।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण फैलने पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया, स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित रहें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ‘दीक्षा’ नामक ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार किया है, जिसे नर्सिंग स्टाफ व सभी वॉलंटियर को प्रशिक्षित किया जाएगा।

तीन दिन में बढ़े 1400 से ज्यादा मरीज, दो दिन में 38 मौतें, 410 हुए ठीक
देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तीन दिन में 1443 नए मरीज बढ़ गए हैं। इनमें 24 घंटे में 773 नए केस आए हैं। वहीं, दो दिन में 38 लोगों की मौत हुई, जो 48 घंटे में सबसे ज्यादा है। मरीजों की तादाद अब 5274 हो गई है। 149 लोगों की जान जा चुकी है। 410 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार संक्रमण रोकने के लिए राज्यों के साथ लगातार काम कर रही है। मामले बढ़ने के साथ हमारा एक्शन भी तेज हो जाता है। हमारी कोशिश संक्रमण की कड़ी तोड़ने की होती है। इसीलिए राज्यों में हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बढ़ाई गई है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की कोई कमी नहीं
कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) की दवा पर अग्रवाल ने कहा कि देश में इसकी कोई कमी नहीं है, न भविष्य में होगी। इस दवा को स्वास्थ्यकर्मियों के इस्तेमाल के लिए ही तय किया है। लिहाजा लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। गौरतलब है कि सरकार ने इसके निर्यात से प्रतिबंध हटा लिया है।

Exit mobile version