शेख शाहजहां और ‘झुकेगा नहीं’ वाले पुष्पा का अंजाम याद रखें…” भड़काऊ भाषण देने वालों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की खुली चेतावनी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अपराधियों, माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार विधानसभा में एक बेहद सख्त और कड़ा कानून पेश करने जा रही है। इस प्रस्तावित बिल का नाम ‘पश्चिम बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल, 2026’ है। इस बिल को लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है, जिसमें विपक्षी आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के विधायक हुमायूं कबीर के एक बयान और उस पर मुख्यमंत्री के तीखे पलटवार ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
“शुभेंदु बाबू जनता के लिए जो भी बिल लाएंगे, मैं साथ दूंगा”
विधानसभा में बिल पेश होने से पहले आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के विधायक हुमायूं कबीर ने सरकार के इस कदम का अप्रत्याशित रूप से समर्थन किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा: शेख शाहजहां और ‘झुकेगा नहीं’ वाले पुष्पा का अंजाम याद रखें…” भड़काऊ भाषण देने वालों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की खुली चेतावनी
“जनता की भलाई, राज्य की सुरक्षा और गुंडागर्दी रोकने के लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जो भी बिल विधानसभा में लाएंगे, हम जनहित में उसका पूरा समर्थन करेंगे।”
हुमायूं कबीर के समर्थन के बावजूद बरसे सीएम शुभेंदु, दी कड़ी चेतावनी
कबीर के इस बयान के बावजूद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन में उनके खिलाफ बेहद कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में साफ शब्दों में चेतावनी दी कि बंगाल में अब सिर्फ और सिर्फ कानून का राज चलेगा और किसी भी तरह के गुंडाराज या नफरती एजेंडे को जड़ से उखाड़ फेंका जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सदन में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि भड़काऊ और नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में AUJP विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ दो एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई हैं।
“अब बहुत हो चुका, शेख शाहजहां और पुष्पा का अंजाम याद रखें”
पिछले दिनों मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर द्वारा दिए गए दो विवादित और भड़काऊ बयानों पर तीखी आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया:
- चुनाव के लिए नफरती राजनीति: सीएम ने आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद उपचुनाव में मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने और अपने बेटे को राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए हुमायूं कबीर जानबूझकर नफरत फैला रहे हैं।
- अब कमजोर सरकार नहीं: शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “अब बहुत हो चुका है। पहले राज्य में कमजोर मुख्यमंत्री (ममता बनर्जी के संदर्भ में) होने की वजह से लोग कुछ भी बोलकर निकल जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। ऐसे लोगों को कड़ा सबक सिखाने का समय आ गया है।”
- ‘शाहजहां’ और ‘पुष्पा’ का दिया उदाहरण: अपराधियों को खुली चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “संदेशखाली के शेख शाहजहां को याद रखिए कि भड़काऊ बयान देने और कानून हाथ में लेने का क्या अंजाम हुआ। फाल्टा के उस ‘पुष्पा’ को भी याद रखिए जो कहता था ‘झुकेगा नहीं’, आज कानून और पुलिस के आगे सब सीधे होकर चल रहे हैं। पुलिस किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी।”
