Site icon Yashbharat.com

संत गाडगे जयंती पर धार्मिक आयोजन कल

IMG 20240222 WA0006

कटनी। समस्त रजक समाज विकास समिति के द्धारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत शिरोमणि गाडगे महराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। समस्त रजक समाज विकास समिति के सचिव राजेश रजक ने बताया कि कल 23 फरवरी 2024 को संत शिरोमणि गाडगे महराज की 148वीं जयंती पर पहरूआ गल्ला मंडी के पीछे स्थित संत गाडगे आश्रम में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों की शुरूआत प्रात: 8 बजे संत शिरोमणि गाडगे महराज की पूजा अर्चना के साथ होगी। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों का समापन अतिथियों के उद्बोधन व प्रसाद वितरण से किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के द्धारा भंडारा भी आयोजित किया गया है। समिति के सचिव राजेश रजक ने स्वजातीय बंधुओं सहित नगर की धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में उपस्थित होने व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Exit mobile version