Site icon Yashbharat.com

जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत, समस्याओं के निराकरण के लिए विभागों में दिखा समन्वय,जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ करें निराकरण-महापौर

IMG 20260527 WA0012

 जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत, समस्याओं के निराकरण के लिए विभागों में दिखा समन्वय,जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ करें निराकरण-महापौ

कटनी  – नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आयोजित साप्ताहिक महापौर जनसुनवाई मंगलवार 26 मई को मेयर इन काउंसिल सभागार में संपन्न हुई। जनसुनवाई में नगर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायत प्राप्त करना नहीं, बल्कि समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई संभव है, उनमें शीघ्र कार्यवाही की जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई समस्याओं के निराकरण हेतु तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए, वहीं शेष प्रकरणों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समयसीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

जनसुनवाई में निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस व्यवस्था के माध्यम से आमजन को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़े तथा उन्हें सरल, सहज एवं त्वरित सुनवाई का लाभ प्राप्त हुआ।जनसुनवाई में महापौर का स्पष्ट निर्देश, आमजन की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

Exit mobile version