रीठी पुलिस ने अवैध गौवंश का परिवहन करते दो वाहनों को पकड़कर की कार्रवाई
रीठी पुलिस ने अवैध गौवंश का परिवहन करते दो वाहनों को पकड़कर की कार्रवाई
कटनी। मुखबिर सुचना अनुसार एक बोलेरो पिकअप नंबर MP 21G3102 एवं एक मैजिक छोटा हांथी नंबर MP 20LB3 521में क्रूरतापूर्वक गौवंश को ग्राम पोंडी से कटनी तरफ ले जाया जा रहा है। मुखबिर सुचना पर वाहन को गोरइया बाबा के पास ग्राम पोंडी के पास में रीठी पुलिस द्वारा दोनो वाहनों को हिकमत अमली से रोककर चेक करते 8 नग गौवंश पाए गए।
जिन्हें मौके से विधिवत जप्त कर आरोपी अनुज कुशवाहा पिता रामचरण कुशवाहा निवासी उमरियापन,कटनी_सुखनदि साहू पिता पचकौड़ी साहू निवासी पोंडी रीठी_उमेंद्र कुशवाहा पिता श्रीचंद कुशवाहा निवासी ग्राम रैपुरा कटनी का कृत्य धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 66,146,81,192,196,177 मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत पाया जाने से थाना रीठी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/2024 पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।
जप्त माल
1 एक नग बोलेरो वाहन कीमती 5 लाख रुपए
2. एक नग छोटा हाथी गाड़ी कीमती 4 लाख रुपए
3 8 नग गौवंश(बैल) कीमती 20 हजार रु।