katniमध्यप्रदेश

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आर्थिक कमजोर बच्चो क़ो वितरित की गयी पाठन सामग्री

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आर्थिक कमजोर बच्चो क़ो वितरित की गयी पाठन सामग्र

कटनी- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कटनी के तत्वाधान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वारा में कलेक्टर आशीष तिवारी के आदेश अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कूल बैग, स्वेटर, पेन ,पेंसिल, कंपास, कॉपी आदि का वितरण अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी जी एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अभिनंदन शर्मा के द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्लंकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया छात्रा दीपांजलि एवं ग्रुप द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई जिस पर उत्साहवर्धन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी द्वारा छात्राओ को 1100 रूपये की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।इसके पश्चात सचिव श्री अभिनंदन शर्मा द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कटनी की योजनाओं/कार्यो की जानकारी प्रदान की गई ।इसके पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रमोद चतुर्वेदी जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को मन लगाकर अध्यापन कार्य करने, अनुशासन में रहने एवं रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाने की भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।साथ ही समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इस प्रकार की मदद किए जाने पर माननीय कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय के पूर्व प्रभारी जुगल किशोर चौरसिया द्वारा किया गया । अंत में हितग्राही छात्र-छात्राओं के साथ मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित अतिथियों द्वारा भोजन ग्रहण किया गया ।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एम सिंह ,प्राचार्य चंदन सिंह धुर्वे ,निखिल शर्मा,दीपक कुशवाहा,पार्थ सेठिया, अनामिका सोनी, मोहन निगम, घनश्याम चौधरी ,करण सिंह ठाकुर, मधुबाला गर्ग ,सरिता शर्मा, हेमलता जयपुरिया ,आरती तिवारी ,सीता लोहार ,सुचिता गुप्ता ,आशिक महोबिया, स्नेहल डेहरिया ,उर्मिला कोरी , अंकिता राठौर ,अरविंद तिवारी ,ज्ञानेंद्र हल्दकर ,महेंद्र नारायण मिश्रा, लाल बहादुर सोनी, ओमकार दुबे, धनंजय यादव, संजय रावत, प्रतीक सिंह ,अनिल अरकरे ,सुशील भूमिया, मनीष विश्वकर्मा, निधि चडार,हनी निगम, धर्मपाल बैग आदि की उपस्थिति रही।

Back to top button