Site icon Yashbharat.com

RBI की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा महंगाई दर बढ़ी

2018 2image 16 27 177087643rbi ll

भोपाल। मध्य प्रदेश में महंगे डीजल-पेट्रोल का असर अब शहरों में महंगाई की दर पर भी दिखने लगा है. आरबीआई की महंगाई को लेकर आई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में एमपी में महंगाई की दर 197 फीसदी तक बढ़ी है.

महंगाई की दर में बढ़ोत्तरी मध्य प्रदेश के शहरो में कई और प्रदेशों के मुकाबले ज्यादा है. खास बात ये है कि जिस दौरान मध्य प्रदेश में महंगाई दर 197 फीसदी तक है उसी दौरान देश में महंगाई दर 107 फीसदी के आसपास रही है.

महंगाई दर के मामले में अगर मध्य प्रदेश की तुलना पड़ोसी राज्यों से करें तो गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में ये काफी कम है. जानकारों की मानें तो महंगाई दर में इस बढ़ोत्तरी की वजह मध्य प्रदेश में डीजल और पेट्रोल की कीमतों ज्यादा होना है.

इस वजह से कच्चे माल की ढुलाई से लेकर ज़रुरी सामान के ट्रांस्पोर्टेशन पर कारोबारियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है.

Exit mobile version