Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

शगुफ्ता कथक नृत्य कला केंद्र वृंदावन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नेशनल म्यूजकि डांस कॉम्पिटिशन एंड फेस्टिवल में रसकला संगीत महाविद्यालय की छात्राओं ने हासिल किया प्रथम स्थान

कटनी(YASHBHARAT.COM)। ऑल इंडिया नेशनल म्यूजकि डांस कॉम्पिटिशन एंड फेस्टिवल में रसकला संगीत महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित कथक की पाठशाला की छात्राओं ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। शगुफ्ता कथक नृत्य कला केंद्र वृंदावन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नेशनल म्यूजकि डांस कॉम्पिटिशन एंड फेस्टिवल में कथक की पाठशाला की दो होनहार छात्राओं क्रमश: कु अनीका जैन एवं कु आराध्या श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियां रखी गई थीं। जिसमें सोलो एवं ग्रुप शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और लोक नृत्य शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में रसकला संगीत महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित कथक की पाठशाला संस्थान की छात्राओं कु आराध्या श्रीवास्तव लोक नृत्य (फोक डांस) सोलो श्रेणी में प्रथम स्थान और कु अनीका जैन उपशास्त्रीय(सेमी क्लासिकल) एवं कथक सोलो श्रेणी में प्रथम स्थान एवं जुगल नृत्य (उपशास्त्रीय) प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस गौरवशाली उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय मार्गदर्शिका श्रीमती आशा शर्मा को जाता है। जिनके कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और नि:स्वार्थ समर्पण से ही यह संभव हो सका। दोनों प्रतिभाशाली छात्राओं को नेहा श्रीवास्तव, सपना जैन, श्रीमती सुलेखा देवी वर्मा, संजय सिंह, बिंदु श्रीवास्तव, श्रीमती परमजीत कौर, सुधा बाला श्रीवास्तव, श्रीमती नीतू गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक