कटनी। आज अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर के साथ=साथ उपनगरीय क्षेत्र छपरावाह में भी आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने की धूम रही।
क्षेत्र स्थित श्री श्री 1008 श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में आकर्षक विद्युत साज सज्जा मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा कराई गई थी। मंदिर परिसर स्थित राम दरबार को भी रंग रोगन कर सजाया गया था।
यहां आज धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुन्दर कांड पाठ से की गई। इसके बाद हवन, पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। वही शाम को दिए जला कर व आतिशबाजी कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह दीपावली की तरह पूरी श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाया गया।

