LatestFEATURED

Ramnagar Bus Accident Jammu: उधमपुर में बस पलटी, 15 की मौत, 20 गंभीर घायल- Latest News

उधमपुर।Ramnagar Bus Accident Jammu: उधमपुर में बस पलटी, 15 की मौत, 20 गंभीर घायल- Latest News। रामनगर इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां खगोट क्षेत्र के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Nashik TCS Case: महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न और धर्मांतरण आरोपों की जांच में नए खुलासे, मुख्य आरोपी निदा खान फरार

Ramnagar Bus Accident Jammu: उधमपुर में बस पलटी, 15 की मौत, 20 गंभीर घायल- Latest News

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

इस हादसे पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त से बात कर हालात का जायजा लिया है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

उन्होंने बताया कि रामनगर से उधमपुर जा रही बस गांव कनोत के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

यातायात प्रभावित, लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद इलाके में यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने आसपास के रास्तों को डायवर्ट कर दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे सड़क सुधार व बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

इलाके में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम