Ramji ki pranprtishtha 500 साल के बाद आज ‘मेरे राम आएंगे..’, जानिए, क्या-क्या होगा आज अयोध्या में

Ramji ki pranprtishtha 500 साल के बाद आज शुभ घड़ी आई, जानिए, क्या-क्या होगा अयोध्या में

Ramji ki pranprtishtha आज शुभ घड़ी आई है। हमारे घर राम आये हैं। 500 से अधिक साल से अनेक पीढ़ियों के स्वप्न साकार हो रहा है। अयोध्या ही नहीं देश और दुनिया के रामभक्त हर्षोल्लास में हैं। इस शुभ घड़ी में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के दौरान क्या क्या होगा यह जानने की उत्सुकता सबको है। yashbharat.com आपके इसकी जानकारी दे रहा है।पढ़ें पूरी खबर।

7,000 से अधिक मेहमानों के अयोध्या आने की उम्मीद Ramji ki pranprtishtha

22 जनवरी 2024 को मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी और 23 जनवरी से मंदिर दे द्वार आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। जानकारी अनुसार इस समारोह में 7,000 से अधिक मेहमानों के अयोध्या आने की उम्मीद है।

10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन Ramji ki pranprtishtha

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए 22 जनवरी को प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र विभिन्न राज्यों से लगभग 2 घंटे तक इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनेंगे। जानिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी डिटेल।
यह भी पढ़ें- Shri Ramlala Pran Pratishtha बस कुछ घण्टे इंतजार आ रहे अयोध्या हम सब के प्रभु श्री राम, 84 सेकेंड की है अहम प्राण प्रतिष्ठा

रामलला प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त (Ramji ki Pran Pratishtha)

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, यानी 22 जनवरी 2024, सोमवार की दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक रहेगा। इसी 84 सेकंड के सूक्ष्म मुहूर्त में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर उसे गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जानकारी (Ayodhya Rram Mandir Pran Pratistha Event)

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक  मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगी। इसके अलावा 150 से अधिक परंपराओं के संत, महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर, श्रीमहंत, महंत, नागा समेत 50 से अधिक आदिवासी, तातवासी, गिरिवासी, द्वीपवासी आदिवासी परंपराओं के प्रमुख व्यक्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।

इतिहास में पहली बार ऐसा Ramji ki pranprtishtha

भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पहाड़ों, वनों, तटीय क्षेत्रों, द्वीपों आदि के वासी एक स्थान पर किसी समारोह में साथ नजर आएंगे। यह अपने आप में अद्वितीय अनुभव होगा। गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद सभी अतिथियों को दर्शन कराया जाएगा।
अयोध्या श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन यानी 22 जनवरी को प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन होगा। करीब 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, अलग-अलग राज्यों से लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे। इसकी घोषणा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की है। मंदिर ट्रस्ट ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो भगवान राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है।” बता दें अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य संगीत कार्यक्रम के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir Technology हर साल श्रीराम नवमी के दिन दोपहर 12 बजे 6 मिनट के लिए सूर्य की किरणें राम जी की मूर्ति के माथे पर पड़ेंगी

समय प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Detailed schedule of the Pran Pratistha ceremony)

अयोध्या Ramji ki pranprtishtha कहां देखें Live

इस कार्यक्रम को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिससे आप घर बैठे हुए इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज और दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा आप डीडी के यूट्यूब चैनल पर भी इस कार्यक्रम को देख सकेंगे।
राम मंदिर में दर्शन (Ayodhya Ram Mandir Darshan)
22 जनवरी 2024 को उद्घाटन समारोह के बाद राम मंदिर सार्वजनिक दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। वर्तमान में अनुमानित दर्शन समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक है।
Exit mobile version