Site icon Yashbharat.com

रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, महापौर प्रीति सूरी ने कराया वार्ड के वरिष्ठों से भूमिपूजन

bhoomi poojan

कटनी। आज 29 फरवरी को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने स्थानीय पार्षद शकुंतला सोनी की गरिमामय उपस्थिति में रामकृष्ण परमहंस वार्ड में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक की लागत से होने जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों से कराया।

आपको बता दे की डेढ़ करोड़ की लागत से रामकृष्ण परमहंस वार्ड के विभिन्न स्थानों में सी सी नाली एवं रोड निर्माण कराए जायेंगे। महापौर श्रीमती सूरी ने विकास कार्यों का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक विश्वनाथ तिवारी, सुरेश बङगैया, ए.एस से कराया।
भूमि पूजन के अवसर पर वार्ड के नागरिको ने महापौर प्रीति संजीव सूरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर नगर में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

भूमि पूजन के अवसर में एमआईसी सदस्य बीना बैनर्जी सुभाष साहू, सीमा श्रीवास्तव, लव साहू उपयंत्री संजय मिश्रा ठेकेदार नाजूभाई, दीपू जयसवाल,दिनेश, अंकुर दुबे, ओमप्रकाश सोनी, दिनेश प्यासी महेश शुक्ला, देवी सिंह, सोनू बैनर्जी, गोपाल सिंह गौतम, सावित्री पंथ, चन्द्रकला पंथ सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

Exit mobile version