Ram Mandir Trust: अयोध्या में राम जन्मभूमि ट्रस्ट के खाते के धोखाधड़ी कर लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 1 सितंबर को 2.5 रुपए और फिर 3 सितंबर को 3.5 लाख रुपए निकाले गए। सूचनाा मिलने पर ट्रस्ट की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेक क्लोनिंग द्वारा लखनऊ में दो बैंकों से पैसा निकाला गया है। मामला तब सामने आया जब जालसाज ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 9.86 लाख रुपये निकालने का तीसरा प्रयास किया।
Ram Mandir Trust के बैंक खाते से 6 लाख रुपए उड़ाए, एफआईआर दर्ज

