Site icon YASHBHARAT.COM

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया बचाव का संदेश

Picsart 26 11 22 16 31 31 523

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने निकाली रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया बचाव का संदे

 

कटनी। वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय, बहोरीबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.यू. सिद्दीकी के निर्देशन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार जैन और रेड रिबन प्रभारी राजेंद्र कुमार उइके के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर आम नागरिकों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, सुरक्षित व्यवहार अपनाने और समय पर सही जानकारी प्राप्त करने का संदेश दिया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक करते हुए अपील की कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्हें भी समाज में सम्मान, सहयोग और समानता का अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

आयोजन के दौरान प्राचार्य डॉ. एम.यू. सिद्दीकी, रेड रिबन प्रभारी राजेंद्र कुमार उइके, सुश्री दिव्या तिवारी, रविशंकर सिंह मरावी, नवीन गौतम सहित महाविद्यालय के अन्य अतिथि विद्वान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक संवेदनशीलता और मानवता का प्रभावी संदेश दिया।

Exit mobile version