एकता और संघर्ष का प्रतीक: विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में निकली रैली

एकता और संघर्ष का प्रतीक: विश्व आदिवासी दिवस पर शहर में निकली रैली

कटनी। जिले के आदिवासी समाज द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस आज 9 अगस्त शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व के विभिन्न देशों में निवासरत आदिवासी अपनी संस्कृति एवं भाषा का संरक्षण, परंपरागत प्रथाएं आदि बचाए रखना है।

आज आदिवासी दिवस के अवसर पर आज आदिवासी समुदाय के लोग स्टेशन चौराहा पर एकत्रित हुए और फिर रैली शुरू हुई। रैली स्टेशन चौराहे से शुरू होकर सुभाष चौक, कोतवाली तिराहा, मिशन चौक, जगन्नाथ चौक होते हुए नदीपार क्षेत्र स्थित गुलमोहर गार्डन पहुंची।

रैली में सैकड़ों आदिवासी सम्मिलित हुए। कई महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस रैली के बहाने आदिवासी समाज ने शहर में अपनी ताकत दिखाई।

रैली में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के आदिवासी भी शामिल हुए। रैली के बाद आदिवासी समुदाय गुलमोहर गार्डन में एकत्र हुआ, जहां सभा हुई। सभा में आदिवासी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

Exit mobile version