Site icon Yashbharat.com

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को रायपुर के फैजान ने दी जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

shaharakha khana 18d43c2581b96d892c1fd07c4b5df68a

बॉलीवुड के बादशाह को रायपुर के फैजान ने दी जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस। खान को जान से मारने की धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जिसे रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल क्राइम ब्रांच ने फैजान को हिरासत में ले लिया गया है। बॉलीवुड के बादशाह को रायपुर के फैजान ने दी जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट पर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. एक ओर जहां सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से लगातार धमकाया जा रहा है, दूसरी ओर अब शाहरुख खान को भी धमकी मिली है. सूत्रों के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, जो रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जिस फैजान नाम के शख्स ने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी है, जब उसका कॉल ट्रेस किया गया, तो वो रायपुर का निकला. अब पुलिस की टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है.हालांकि, यह पहली बार नहीं है. साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

शाहरुख खान को मिली धमकी

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसी बीच शाहरुख खान को फैजान नाम के शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है. यूं तो पुलिस उसकी तलाश में रायपुर रवाना हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, बांद्रा पुलिस स्टेशन में ही धमकी भरा कॉल किया गया था. इस दौरान 50 लाख रुपये की मांग की गई।

वहीं, जब 50 लाख रुपये देने से इनकार किया गया, तो उसने शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दी. 5 नवंबर को इस मामले में FIR दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर कहा कि: बैंड स्टैंड वाले शाहरुख खान को मार दूंगा. साथ ही जब उससे उसका नाम पूछा गया तो बोला वो सब मेरे लिए मैटर नहीं करता, मेरा नाम हिन्दुस्तानी है. दरअसल शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में है।

शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा

इस मामले को मुंबई पुलिस गंभीरता से ले रही है. फिलहाल पैसों की मांग के अलावा कोई और भी डिमांड की गई है या नहीं, यह नहीं पता चल पाया है. हालांकि, शाहरुख खान के पास इस वक्त Y प्लस सिक्योरिटी है. साथ ही उनका अपना बॉडीगार्ड भी है, जो हर वक्त शाहरुख खान के साथ साये की तरह रहता है।

Exit mobile version